Header Ads

विराट कोहली की पैटरनिटी लीव को लेकर BCCI पर भड़के सुनील गावस्कर, वायरल हुए ऐसे Memes

 

विराट कोहली की पैटरनिटी लीव को लेकर BCCI पर भड़के सुनील गावस्कर, वायरल हुए ऐसे Memes

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट चुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है और पहले टेस्ट मैच के बाद विराट पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए हैं। विराट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पैटरनिटी लीव मांगी थी और उनकी मांग मान ली गई थी। विराट की पैटरनिटी लीव पर एक विवाद सा छिड़ गया है। कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स उनकी पैटरनिटी लीव के पक्ष में हैं, तो कुछ ने इसके लिए उनको खरी-खोटी भी सुनाई है। इस बीच सुनील गावस्कर ने विराट की पैटरनिटी लीव को लेकर बीसीसीआई को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट पर लगाए भेदभाव के आरोप, कह दी यह बड़ी बात

विराट कोहली की पैटरनिटी लीव को लेकर BCCI पर भड़के सुनील गावस्कर, वायरल हुए ऐसे Memes

गावस्कर ने बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट पर आरोप लगाए हैं कि ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के नियम सभी खिलाड़ियों के लिए एकजैसे नहीं हैं।  स्पोर्ट्स स्टार में लिखे अपने कॉलम में गावस्कर ने कहा, 'एक और खिलाड़ी, जिसको नियम के बारे में आश्चर्य हुआ होगा, लेकिन जरूर उन्होंने इस बारे में कोई शोर नहीं मचाया, क्योंकि वह अभी नए हैं। वह हैं टी नटराजन। वह पहली बार पिता बने थे, जब आईपीएल का प्लेऑफ खेला जा रहा था। उनसे कहा गया था कि आप ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए यहीं रहिए, लेकिन टीम के सदस्य के तौर पर नहीं, बल्कि एक नेट गेंदबाज के तौर पर। जरा सोचिए, एक मैच विनर, भले ही दूसरे फॉर्मेट में हो, उनसे नेट गेंदबाज बनने के लिए कहा जाता है। इसका मतलब कि वह जनवरी के तीसरे हफ्ते में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद ही अपने घर लौट पाएंगे और अपनी बेटी को पहली बार देख सकेंगे। और, एक तरफ कप्तान अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद ही वापस जा रहे हैं।'

AUSvIND: क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्लेइंग XI में होगा कोई बदलाव?

गावस्कर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर फैन्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। लोगों ने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए हैं-

No comments

Powered by Blogger.